लष्करीबाग स्मृती स्तंभ परिसर विकास से उपेक्षित !
नागपूर : महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के याद में बनाया गया लष्करीबाग स्मृती स्तंभ परिसर विकास से आज भी वंचित है। स्तंभ की कई दिनो से सुरक्षा दीवार तूटी है, किंतू उसकी दुरुस्ती नही की गई। नागपूर सुधार प्रन्यास की देखरेख में लष्करीबाग स्मृती स्तंभ परिसर आता है, जिसे आवळेबाबु चौक उद्यान से जाना
जाता है।
भारतरत्न और भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर १९५० के दिसंबर माह को नागपुर आये थे, तब शेड्यूल कास्ट फेडरेशन के कार्यकर्ताओं के साथ हरदास आवळेबाबु ने लष्करीबाग मैदान में डॉ. भीमराव आंबेडकरजी का भाषण रखा था। स्टेज कमल के फुल जैसा तैय्यार किया गया था।
उन्ही की याद में लष्करीबाग स्मृती स्तंभ व आवळेबाबु चौक उद्यान परिसर का निर्माण नागपूर सुधार प्रन्यास के माध्यम से किया गया। वर्तमान में उद्यान परिसर की सुरक्षा दीवार पिछले दो साल से तूटी है, जिसकी जानकारी नागपूर सुधार प्रन्यास को स्थानिक लोगो ने पत्रक के माध्यम से दी है। आजतक तुटी दीवार की मरम्मत नही की गई। समाजसेवी दिनेश सहारे, सुदर्शन सोनटक्के ने कई मर्तबा नासुप्र के अधिकारियों को उपरोक्त समस्या से अवगत कराया है। ऐतिहासिक लष्करीबाग स्मृती स्तंभ व आवळेबाबु चौक उद्यान की और नासुप्र ध्यान दे ऐसी मांग स्थानिक लोगो ने की है।


