करियर के साथ चरित्र निर्माण भी जरूरी है. शांता अक्का
नागपूर : महिलाओं में एक मातृत्व भाव का गुण बहुत ज्यादा कायम रहता है। उन्होंने अपने बच्चों को भी अच्छे संस्कार के प्रति सजग होने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। महिलाओं को अपने बच्चों के लिए अच्छे करियर को चुनने के साथ ही एक अच्छा चरित्र निर्माण की भी जरूरत है इसका आभास कराना जरूरी है।
किसी भी लोभ से नहीं बल्कि एक आत्मीयता से कार्य करना आवश्यक है। महिलाओं को स्वयं की रक्षा एवं स्वावलंबी बनाने का कार्य हमें करना है। ऐसा राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रमुख संचालिका श्रीमती शांता अक्का जी ने कहा। वह कॉन्फ़िडरशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स राष्ट्रीय महिला समिति की दो दिवसीय बैठक के उपलक्ष में बोल रही थी।
उन्होंने देशभर से आई महिलाओं से बड़ी आत्मीयता से बातचीत की। उनका जोर था कि भाषण की जगह हमे लोगों से आपस में संवाद करके विषयों को समझना चाहिए। उन्होंने देशभर से आई महिलाओं को कहा कि वह अपने-अपने ऐसे अनुभव साझा करें जिसे बताते हुए हमें गौरव होता है। सभी महिलाओं ने अपने जीवन काल के अलग-अलग अनुभव सब के साथ साझा किए।
श्रीमती शांता अक्का ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कहा कि महिलाओं की एक नहीं बल्कि उनके सामने अनेक परेशानी आती रहती है, मगर अपनी आंतरिक शक्ति को जागरूक करने के लिए वह बहुत सराहनीय साहस करती है। महिलाएं त्याग मूर्ति है। स्वयं कष्ट सहन करके दूसरों को सुख, प्रेम और आत्मीयता देती है।
राष्ट्रीय सेविका समिति के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा व तेजस्वी हिंदू राष्ट्र के पूर्व निर्माण हेतु राष्ट्रीय सेविका समिति ने उसे अपना मुख्य उद्देश्य बनाया है। उन्होंने महिलाओं को सहायता और उद्योग के लिए प्रोत्साहित करना, कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण देना यह कार्य लगातार हो रहे हैं।
दूसरों के हित के लिए आगे बढ़कर स्वालंबी बनाने का कार्य महिलाओं को करना है। इस प्रकार दूसरों को प्रोत्साहित करना और संगठित होकर कार्य करना। इसी दिशा से महिलाओं को कार्य करना है स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के साथ-साथ महिलाओं को सशक्त बनाना भी हमारा उद्देश्य है।
इस प्रकार से मार्गदर्शन एवं आत्मविश्वास निर्माण करने की बात करते हुए शांता अक्का ने महिलाओं को मार्गदर्शित किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में बाल कृष्ण भरतीया ने कन्फेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा महिलाओं के कार्यों के बारे में विस्तारित जानकारी दी। कैट के राष्ट्रीय माहामंत्री एंव दिल्ली चांदनी चौक के सांसद श्री प्रप्रवीण खंडेलवाल जी ने 1 मई से 4 मई तक दिल्ली के भारत मंडप्पम में होने वाले भारतीय व्यापारी महोत्सव की पुरी रूप रेखा श्रीमती शांता अक्का को बताई।
शांता अक्का का स्वागत राष्ट्रीय महिला समिति की संयोजका जलगांव की संगीता पाटिल ने किया। स्वागत की कड़ी में उदयपुर की विजय लक्ष्मी गुलंदिया, कविता जैन ग्वालियर और नागपुर से दीपाली पचौरी ने स्वागत किया। संगीता पाटिल ने महिलाओं की अपेक्षाएं और मार्गदर्शन के बारे में बात रखी और आभार माना।
अलग-अलग राज्यों से आई महिलाओं के साथ नागपुर टीम कैट महिला की तरफ से श्रीमती प्रज्ञा मोदी, संगीता खंडेलवाल, रूपा नंदी , आरती बादल, संजीवनी चौधरी सपना तालरेजा, कल्पना पांडे, रुचि आनंद, जया शेख, भारती रोडे, वर्षा रामटेक, लीना प्रधान, टीम कैट नागपुर के प्रेसिडेंट राजकुमार गुप्ता, सचिव विनोद गुप्ता आशीष रोडे आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।


