सत्य के साथ हम..जनता को न्याय दिलाने का हमारा प्रयास...

जनता की आवाज सरकार तक पहुचाएंगे, हम दिखाएंगे सच, हमसे जुड़े, हमारे ibmtv9 को Subscribe, Like, शेयर अवश्य करे, www.ibmtv9.in पर भेट दे, आपके आस-पास कोई खबर है तो हमारे 8999320901, 7588779804 इस वाटसप नंबर पर भेजे...

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली के AIIMS में ली अंतिम सांस

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली के AIIMS में ली अंतिम सांस

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में निधन हो गया है. वे ९२ वर्ष के थे. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनमोहन सिंह की आज शाम तबीयत बिगड गई. उन्हे AIIMS में भर्ती कराया गया. उपचार के दरम्यान उनका निधन हो गया. डॉ. मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके है. लंबे समय से वे बिमार चल रहे थे. कई मर्तबा उन्हें स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था.

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में हुआ. एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले डॉ. सिंह ने अपने जीवन में शिक्षा, अर्थशास्त्र और राजनीति में असाधारण उपलब्धियां हासिल की थी. डॉ. मनमोहन सिंह ने 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (यूके) से 1957 में अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. उन्होंने 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी. फिल की उपाधि अर्जित की. शिक्षा के प्रति उनका लगाव उन्हें पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अध्यापन की ओर ले गया.

1971 में डॉ. सिंह भारत सरकार से जुड़े और वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार बने. 1972 में उन्हें वित्त मंत्रालय का मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया. इसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें वित्त मंत्रालय के सचिव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष जैसे पद शामिल हैं.

- Advertisment -