सत्य के साथ हम..जनता को न्याय दिलाने का हमारा प्रयास...

जनता की आवाज सरकार तक पहुचाएंगे, हम दिखाएंगे सच, हमसे जुड़े, हमारे ibmtv9 को Subscribe, Like, शेयर अवश्य करे, www.ibmtv9.in पर भेट दे, आपके आस-पास कोई खबर है तो हमारे 8999320901, 7588779804 इस वाटसप नंबर पर भेजे...

सत्य के साथ हम..जनता को न्याय दिलाने का हमारा प्रयास...

जनता की आवाज सरकार तक पहुचाएंगे, हम दिखाएंगे सच, हमसे जुड़े, हमारे ibmtv9 को Subscribe, Like, शेयर अवश्य करे, www.ibmtv9.in पर भेट दे, आपके आस-पास कोई खबर है तो हमारे 8999320901, 7588779804 इस वाटसप नंबर पर भेजे...

कैट महिला कोर कमेटी की दो दिवसीय बैठक नागपुर में संपन्न, महिला उद्यमिता एवं BVM 2026 पर हुई व्यापक चर्चा

कैट महिला कोर कमेटी की दो दिवसीय बैठक नागपुर में संपन्न, महिला उद्यमिता एवं BVM 2026 पर हुई व्यापक चर्चा

नागपुर : देश की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के लिए बिजनेस नेटवर्किंग को सशक्त बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में स्वदेशी वस्तुओं की जानकारी एवं उनके प्रोत्साहन के लिए कैट द्वारा भारतीय व्यापार महोत्सव* जैसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों की पहल की जा रही है।

इन सभी उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए तथा राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारी महिला समिति के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में कैट महिला कोर कमेटी की दो दिवसीय बैठक का आयोजन नागपुर में किया गया। यह बैठक अमोघ होटल, अहिल्या मंदिर के सामने, आनंद आश्रम धंतोली के बाजू में आयोजित की गई, जिसका समय प्रातः 10:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक रहा।

बैठक के दौरान कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी. सी. भरतिया ने कहा,“देश की आर्थिक मजबूती के लिए महिलाओं की व्यापार में भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। कैट का मानना है कि जब महिलाएं उद्यमिता में आगे बढ़ेंगी, तब ही भारत की अर्थव्यवस्था वास्तविक रूप से आत्मनिर्भर बनेगी। महिला व्यापार नेटवर्किंग को मजबूत करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”

उन्होंने आगे कहा कि कैट देशभर में महिला उद्यमियों को एक साझा मंच देने, उन्हें बाजार से जोड़ने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए संगठित प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल* ने कहा, “कैट का प्रयास है कि महिलाएं केवल व्यापार का हिस्सा ही न बनें, बल्कि नेतृत्व की भूमिका निभाएं। महिला उद्यमिता देश की आर्थिक प्रगति का एक मजबूत स्तंभ है और कैट इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर ठोस ढांचा तैयार कर रहा है।”

उन्होंने जानकारी दी कि *मई माह के अंतिम सप्ताह में दिल्ली में एक राष्ट्रीय महिला सम्मेलन* आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर की महिला व्यापारी एवं उद्यमी एक मंच पर एकत्रित होकर आपसी सहयोग, नेटवर्किंग और व्यापार विस्तार पर चर्चा करेंगी।

दो दिवसीय बैठक में इस बात पर विस्तृत मंथन किया गया कि महिलाओं को व्यापार में आगे कैसे लाया जाए, उन्हें आत्मनिर्भर कैसे बनाया जाए तथा देशभर की महिला उद्यमियों के बीच *व्यापारिक नेटवर्किंग* को कैसे सशक्त किया जाए। विभिन्न क्षेत्रों से आई महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए और भविष्य की कार्ययोजना पर सुझाव दिए।

बैठक के दौरान *भारतीय व्यापार महोत्सव – BVM 2026 पर एक विशेष सत्र का आयोजन भी किया गया। इस सत्र में श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा,

“BVM 2026 भारत के व्यापार, MSME, स्टार्टअप्स और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को वैश्विक मंच देने की एक ऐतिहासिक पहल है। इस आयोजन में महिला उद्यमियों की भागीदारी को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।”

उन्होंने बताया कि BVM 2026 का आयोजन 1 से 4 मई 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा, जो ‘मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड’ की भावना को साकार करेगा और स्वदेशी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी. सी. भरतिया ने अंत में कहा,“कैट का संकल्प है कि देश की हर व्यापारी महिला को राष्ट्रीय और वैश्विक अवसरों से जोड़ा जाए। इस दिशा में यह बैठक और BVM 2026 एक मजबूत आधार सिद्ध होंगे।”

- Advertisment -