राष्ट्रपति की कुर्सी पर कौन बैठेगा? किसका वजन भारी है? ये है वोटों का गणित
दिल्ली: देश के राष्ट्रपति की कुर्सी पर कौन बैठेगा? एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा जो विपक्ष से मैदान में उतरे? राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है.
बीजेपी ने राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू के रूप में एक आदिवासी चेहरा दिया है. द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए वोट करने वालों में से लगभग 60 प्रतिशत का समर्थन प्राप्त है। तो जाहिर सी बात है कि उनकी जीत पक्की मानी जा रही है. आज वोटिंग के बाद 21 जुलाई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। उसके बाद 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होगा.


