सत्य के साथ हम..जनता को न्याय दिलाने का हमारा प्रयास...

जनता की आवाज सरकार तक पहुचाएंगे, हम दिखाएंगे सच, हमसे जुड़े, हमारे ibmtv9 को Subscribe, Like, शेयर अवश्य करे, www.ibmtv9.in पर भेट दे, आपके आस-पास कोई खबर है तो हमारे 8999320901, 7588779804 इस वाटसप नंबर पर भेजे...

१८ वर्ष बाद पलटी मनपा बैंक की सत्ता कर्मचारी आघाड़ी को करना पड़ा हार का सामना

१८ वर्ष बाद पलटी मनपा बैंक की सत्ता कर्मचारी आघाड़ी को करना पड़ा हार का सामना

नागपुर : प्रचार करता कोई है और फायदा किसी और को हो जाता है. यही हाल महानगरपालिका कर्मचारी सहकारी बैंक के चुनाव में दिखाई दिया. कर्मचारी शिक्षक आघाड़ी ने सत्तारूढ़ लोकक्रांति पैनल के खिलाफ आक्रामक प्रचार किया भ्रष्टाचार के आरोप लगाए लेकिन इसका लाभ गुमसुम रूप से प्रचार करने वाले परिवर्तन पैनल को मिल गया और उसे सत्ता मिल गई.

परिवर्तन पैनल के १२ प्रत्याशियों ने आसानी से जीत दर्ज कर संचालक मंडल में परिवर्तन कर दिया. बैंक में कुल ३,५४० सदस्य संख्या है. रविवार को हुए मतदान में इसमें से कुल २,४७५ सदस्यों ने मतदान किया था. जिनमें लोकक्रांति पैनल के ९ सदस्यों ने भी जीत दर्ज की. आश्चर्यजनक यह रहा कि बैंक में मनपा के शिक्षा विभाग के सर्वाधिक कर्मचारी सदस्य होने के बाद भी शिक्षक लोकक्रांति पैनल को करारा झटका लगा.

६ सदस्यों को १,000 से अधिक वोट प्राप्त हुए. प्रवीण तंत्रपाडे को १,०८३ , प्रफुल्ल टिंगने को १,०७७ , बाबाराव श्रीखंडे को ९४१ , योगेश बोरकर को ९३५ , वसंता पाटिल को ८७७ , बलिराम शेंडे को ८५० , विकास सरोदे को ८६३ , हेमराज शिंदेकर को ८३२ , मीना मेश्राम को १,०२३ , ईश्वर मेश्राम को १,००० , शीतल जाभुलकर को ९९८ , कमल घोडमारे को ९८७ , दिलीप देवगडे को १,०१० , नितिन झाडे को ९८७ , आनंद बोरकर को ८६८ , प्रशांत डुडुरे को ९१३ , सत्येंद्र पाटिल को ८४९ , गजानज जाधव को १.०३२ , धनराज मेंढकर को ९४१ , गोविंदा दावडे को ८७0 और अनिल बारस्कर को ८४५ वोट प्राप्त हुए ।

- Advertisment -