मुंबई : उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में बारिश शुरू हुई कि खतरनाक इमारततें गिरने का लगती है। प्रत्येक वॉर्ड में ऐसे खतरनाक इमारतों के निवासियों को समझ सके, ऐसी भाषा में नोटीस भेजकर इन इमारतों को खाली करना चाहिए। जो वॉर्ड ऑफिसर यह कार्यवाही नहीं करेंगे, उस संबधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाए। साथ ही जहां पर सालो-साल भूसक्खलन के निश्चित स्थान का सर्वेक्षण हुआ है।
पिछले कुछ सालों के अनुभव को देखते हुये आपदा की घटनाओं में वृद्धि हो रही। इसलिए भूसक्खलन के स्थान जो हो सकते है, उसका तत्काल सर्वेक्षण होना बहुत जरूरी है, और ऐसे स्थानों का तत्काल सर्वेक्षण करने के निर्देश उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संबंधितों को दिये। बैठक में मदद व पुनर्वसन के प्रभारी अपर मुख्य सचिव नितीन करीर ने प्रास्ताविक किया।